Zalim Coca-Cola: नोरा फतेही अपनी अदाओं के साथ-साथ अपने डांस से इन दिनों लोगों का जमकर दिल लूट रही हैं। उनका डांस नंबर, जालिम कोका कोला, उनकी आगामी फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया से रिलीज हो चुका है। रिलीज होने के कुछ ही घंटों में यह सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनका यह डांस नंबर प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। लोग इसकी तुलना ऐश्वर्या राय के कजरारे सॉन्ग से भी कर रहे हैं। नोरा फतेही इस सॉन्ग में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
वीडियो में वह दो अलग-अलग आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में नोरा हीना रहमान के रूप में नजर आएंगी भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के सामाजिक और राजनीतिक पर आधारित है। वे फिल्म में एक जासूस की भूमिका निभा रही हैं।
https://www.instagram.com/reel/CRySVfFJbuB/?utm_medium=copy_link
नोरा फतेही जालिम कोका कोला में अपने एक्सप्रेशन, सुंदरता और देसी अंदाज से फैंस को प्रभावित करती हुई दिखाई दे रही हैं। श्रेया घोषाल द्वारा गाया गया, सॉन्ग तनिष्क बागची द्वारा रचित है और इस सॉन्ग के बोल वायु द्वारा लिखे गए हैं। नोरा फतेही ने इससे पहले अपने सॉन्ग जालिम कोका कोला का हुक स्टेप कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और गोविंदा के साथ अपने फैंस को सिखाया था। इस गाने में वह देसी लुक में नजर आ रही हैं और उनके डांस मूव्स पॉइंट पर दिखाई दे रहे हैं।