Ek Ankahi Dastan: भोजपुरी सिनेमा और टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा एक बार फिर दर्शकों के सामने अपने शो के साथ आ रही हैं। मोनालिसा के नए शो का प्रोमो स्टार प्लस पर लांच किया गया है। बता दें की इससे पहले मोनालिसा स्टार प्लस के ‘नज़र’ सीरियल में दिखी थी।
अभिनेत्री अब स्टार प्लस के नए शो “अनकही दास्ताँ” में नज़र आएंगी, जो एक हॉरर शो होगा जिसमें एक बार फिर मोनालिसा का डरावना अवतार लोगों को नजर आएगा।
स्टार प्लस के सोशल मीडिया अकाउंट पर ये प्रोमो शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है- “अतीत का वो राज जिसे जानना अभी बाकी है। फिर आ रही है वो जिसकी अनकही दास्तान अभी बाकी है। इस शो को आप स्टार प्लस के अलावा डिज्नी हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।”
प्रोमो में मोनालिसा का शातिराना अंदाज दिखाई देता है। मोनालिसा ने स्टार प्लस के ही सीरियल नजर में चुड़ैल का किरदार निभाया था। शो में हॉरर नेगेटिव किरदार में मोनालिसा को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस प्रोमो से ऐसा लग रहा है कि यह शो नज़र का ही दूसरा पार्ट है।
नजर के पहले सीजन में हमें मोनालिसा, हर्ष राजपूत, नियति फतनानी मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। जहां इस सीरियल के दूसरे सीजन में हमें मोनालिसा और श्रुति शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। नजर का पहला सीजन 30 जुलाई 2018 से 18 फरवरी 2020 तक चला था। शो को लिखने वाली टीम में मृणाल झा, दिव्या शर्मा, अपराजित सिन्हा शामिल हैं। शो के निर्माता गुल खान और मृणाल झा हैं।