Tadap: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का बॉलीवुड डेब्यू हो ही गया। रिलीज के साथ फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली है। इस लव स्टोरी फिल्म में अहान और तारा सुतारिया की फ्रेश जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है।
इस फिल्म के लिए अहान और तारक को लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन कहते हैं ना इंतजार का फल मीठा होता है। रिलीजिंग के साथ फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं। उम्मीद है उनकी यह डेब्यू फिल्म हिट साबित होगी।
ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प सबके लिये एक बड़ा सरप्राइज है। फिल्म को 1656 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। पहले ही दिन फिल्म ने ₹4.05 करोड़ का कलेक्शन किया है। वो भी तब जब कोविड प्रोटोकॉल के तहत सिनेमाघरों में सिर्फ 50 प्रतिशत लोग ही एंट्री ले सकते हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में ये भी मेंशन किया है कि इस कलेक्शन में सबसे ज्यादा योगदान यूथ का है।