Mo se Chhal Kiye Jaaye: क्या होगा जब सौम्या के सामने आएगा अरमान का असली चेहरा….? इस ट्रेलर के साथ सोनी टीवी का नया शो मोसे छल किए जाए आज रात 9:00 बजे से प्रसारण के लिए तैयार है। प्राइम टाइम पर प्रसारित होने जा रहे इस शो के ट्रेलर में आकर्षण प्यार भरोसा और फिर छल की कहानी बयां होती दिखाई दे रही है।

शो का मेल कैरेक्टर अरमान हाई क्लास लाइफस्टाइल जीता है और एक प्यारी सी सामान्य लड़की सौम्या को उससे प्यार हो जाता है। इसके बाद कहानी में मोड़ आता है और सौम्या को यह महसूस होता है कि अरमान का प्यार, प्यार नहीं छल है। इसके बाद कहानी में आगे भी कई मोड़ आएंगे…