Azan Sami: बॉलीवुड एक्टर और सिंगर अदनान सामी के बेटे ने भी बना ली है अपनी पहचान, पिता की तरह कमा रहे नाम

Azan Sami: बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ने करीब एक दशक पहले अपना वजन कम करके लोगों को हैरान कर दिया था। हर कोई उनका बदला लुक देखकर आश्चर्य चकित रह गया था। उनका ट्रांसफॉरमेशन और ग्रूमिंग देख कोई यकीन नही कर पा रहा था कि ये वही अदनान सामी हैं, जिन्हें हम गोल मटोल देखा करते थे। उनकी सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई है जिसमे उनका वजन बहुत ही कम लग रहा है इस तस्वीर में उनके साथ उनकी बेटी और पत्नी भी बैठे है। अदनान सामी की बेटी के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते है उनका एक बेटा भी है जो काफी ज्यादा हैंडसम है।

अदनान ने 2 शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी से उन्हें एक बेटा भी है। उन्होंने साल 1993 में हिना फिल्म की खूबसूरत एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से शादी की थी, लेकिन उनकी शादी ज्यादा समय तक टिक नही पाई थी। शादी के 3 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। उनके बेटे अजान भी माँ के साथ पाकिस्तान में रहने लगे और आज भी अजान पाकिस्तान में ही रहते हैं।

सोशल मिडिया पर अजान की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरे उनके बचपन की थी जिसमे वे पापा जैसे ही गोलू मोलू दिखाई दे रहे है। अजान अपने पिता की हुबहू कॉपी लग रहे है उन्हें देखकर कोई भी कह सकता है कि वे अदनान सामी के बेटे है, लेकिन अगर आप उनकी आज की तस्वीर देख लेंगे तो यकीन नही कर पाएंगे अजान कितने हैंडसम हो चुके है।

अजान पाकिस्तानी एक्टर है इसके अलावा वे सिंगर, प्रोडूयसर और डायरेक्टर भी है। उन्होंने कई गाने गाये है जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी अपना हाथ जमाया है। उन्होंने इश्क इ ला ड्रामा से अपने करियर की शुरुआत की है। साल 2014 में उन्होंने अपनी बचपन की प्रेमिका से शादी कर ली है। उन्होंने 20 साल की उम्र में सोफिया बिलगरामी से शादी की है और इनके 2 बच्चे भी हैं।

अजान से कई बार उनके पिता को लेकर सवाल किए गए हैं। उन्होंने एक इन्टरव्यू में बताया कि वे उनके पिता है और वे उनकी इज्जत करते हैं, लेकिन उन्होंने कुछ ऐसे फैसले किए हैं जिनसे वे सहमत नही हैं। जैसे अदनाम सामी को कहां रहना है, उनका घर कौन से देश में है ? हालांकि अजान भी भारत को बहुत प्यार करते हैं और बचपन उनका भारत में गुजरा है। उन्होंने ये भी कहा उनके माता पिता क्या करना चाहते हैं, इसके बारे में वे कुछ नही कह सकते है। वे बस उनके फैसलों का सम्मान कर सकते हैं, उन्हें इज्जत दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *